BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी में कृष्ण जन्माष्टमी विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन



विद्यार्थियों ने नाटक, संगीत और नृत्य से प्रस्तुत किए श्रीकृष्ण जीवन प्रसंग


Vision Live / Greater Noida

जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों को नाटक, संगीत और नृत्य के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

बच्चों की आकर्षक वेशभूषा, मनमोहक नृत्य, मधुर भजन और सजीव अभिनय ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक सभी इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अभिभूत हो गए।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना तथा भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. रेणु सहगल ने बच्चों के साथ भजन गाकर उनके प्रयासों की सराहना की और सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिसर में बच्चों ने दही-हांडी फोड़कर और सुंदर कृष्ण झांकी सजाकर इस उत्सव को और भी उल्लासमय बना दिया।