BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

जीआईएमएस में स्वतंत्रता दिवस उत्सव: संस्कृति, देशभक्ति और एकता का अद्भुत संगम


—Vision Live / ग्रेटर नोएडा

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (जीआईएमएस) में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें संस्कृति, देशभक्ति और एकता की झलक एक साथ देखने को मिली। विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने राष्ट्र और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए दिन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह और अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया। इसके बाद सभागार देशभक्ति के रंग में रंग गया, जब विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। ‘विकसित भारत’ पर विद्यार्थियों का समूह प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

पूरे समारोह के दौरान भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। समापन पर विद्यार्थियों की टोली ने ‘वंदे मातरम’ का वादन किया, जिसने उपस्थित सभी के मन में राष्ट्रीय गर्व और आत्मचिंतन की भावना जगा दी। धन्यवाद ज्ञापन में आयोजन को सफल बनाने में सभी के सामूहिक प्रयासों की सराहना की गई।

अंत में मिठाइयों का वितरण कर स्वतंत्रता दिवस की इस पूर्व संध्या को मीठी यादों के साथ संपन्न किया गया।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }