BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ऊँची दनकौर स्थित राधा-कृष्ण शिव मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव भव्य रूप से सम्पन्न


 – मौहम्मद इल्यास "दनकौरी"  /  गौतमबुद्धनगर 
ऊँची दनकौर स्थित राधा कृष्ण शिव मंदिर में जन्माष्टमी का महोत्सव बड़े धूमधाम और भक्ति भाव से मनाया गया। कार्यक्रम में मुंबई और दिल्ली के प्रसिद्ध कलाकार प्रेम भाटिया एंड कंपनी ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। राधा-कृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियों और भजन-कीर्तन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

विशेष आकर्षण के रूप में मात्र डेढ़ माह के छोटे शिशु ने बाल कृष्ण अवतार की भूमिका निभाकर उपस्थित भक्तों का मन मोह लिया। मंदिर परिसर भक्ति और उल्लास से गूंज उठा, श्रद्धालु भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर भक्ति रस में सराबोर हो गए।

इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक हरीश चैहान रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पवन कौशिक, दिनेश्वर दयाल, अजीत सिंह चौहान, भूतपूर्व सभासद पदम सिंह, जगन ठाकुर, हरिओम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन की व्यवस्थाओं का सभी ने पूर्ण रूप से निर्वहन किया और कार्यक्रम की भव्यता की सराहना की।

कलाकार प्रेम भाटिया एवं उनकी धर्मपत्नी ने अपनी मधुर आवाज़ में भजनों की प्रस्तुति दी, जिनमें कृष्ण की लीलाओं और भक्ति का सुंदर चित्रण था। उनके सुरमयी भजनों ने भक्तों को आत्मविभोर कर दिया।