BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

उत्तर प्रदेश विधानसभा में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की गूंज, किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग की पुरजोर वकालत



Vision Live/YEIDA City
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में आज जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन की सराहना करते हुए किसानों, मजदूरों, युवाओं और मध्यम वर्ग के हित में ठोस योजनाओं की मांग उठाई। उन्होंने रोजगार, उचित मुआवजा, सस्ती और सुलभ शिक्षा तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

धीरेंद्र सिंह ने कहा,

“आज पूरी दुनिया में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के विजन की चर्चा है। उत्तर प्रदेश विकास के उन आयामों को छू रहा है, जिसकी कल्पना आज़ादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले जांबाज़ों ने की थी।”

उन्होंने सदन में गौतमबुद्धनगर में किसानों की जमीनों के गलत अधिग्रहण और भट्टा पारसौल आंदोलन का मुद्दा भी उठाया, जिसे उन्होंने तत्कालीन सरकारों की नीतियों की विफलता बताया।

विधायक ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप, उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास ने रफ्तार पकड़ी है और जेवर इसका उदाहरण है।

“2017 से पहले जेवर विकास से वंचित था, लेकिन आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और मल्टीनेशनल कंपनियों की मौजूदगी से यह वैश्विक पहचान बना चुका है।”

उन्होंने जनपद की तीनों प्राधिकरणों से अपील की कि सड़कों और सीवर के साथ-साथ मॉडल स्कूलों की स्थापना कर मजदूर और मध्यम वर्ग के बच्चों को सुलभ शिक्षा, भूमिहीनों को रोजगार और चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

अंत में धीरेंद्र सिंह ने कहा,

“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 8 वर्षों में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। अब किसानों से सीधा संवाद और उनकी सहमति से ही जमीन अधिग्रहण होता है।”