BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

अभिनव कुमार को मिली “वन नेशन, वन इलेक्शन” की गौतमबुद्ध नगर जिले की कमान


Vision Live / Greater Noida

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी अभियान “वन नेशन, वन इलेक्शन” के अंतर्गत गौतमबुद्ध नगर जिले की ज़िम्मेदारी अभिनव कुमार को सौंपी गई है। वहीं, अभियान के जिला सह–संयोजक के रूप में आदित्य द्विवेदी की नियुक्ति की गई है।

पार्टी संगठन ने इन नियुक्तियों को जिले में अभियान की मजबूती और व्यापकता सुनिश्चित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम बताया है।

जिला संयोजक बने अभिनव कुमार ने कहा—
“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प को धरातल पर उतारना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। यह अभियान लोकतंत्र को और अधिक सशक्त करेगा।”

वहीं, जिला सह–संयोजक आदित्य द्विवेदी ने अपने संदेश में कहा—
“वन नेशन, वन इलेक्शन से न केवल संसाधनों की बचत होगी, बल्कि जनता को एक पारदर्शी और मजबूत व्यवस्था भी मिलेगी। हम पूरी निष्ठा से इसे सफल बनाएंगे।”

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं की नियुक्तियों का स्वागत करते हुए भरोसा जताया कि इनके नेतृत्व में जिले में “वन नेशन, वन इलेक्शन” अभियान नए आयाम स्थापित करेगा।



.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }