BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर की संगठनात्मक बैठक संपन्न

📌 Vision Live | Dankaur

भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर की संगठनात्मक बैठक आज द्रोणाचार्य मंदिर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि ने की, जबकि संचालन महामंत्री अमित नागर ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे भाजपा गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, जिला मंत्री अमित पंडित भी उपस्थित रहे।

📌 बैठक के प्रमुख बिंदु

  • जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने कहा कि भाजपा के सभी देवतुल्य कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सुनें और उसे सरल ऐप पर अपलोड करें।
  • पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई और कहा गया कि 17 सितंबर से सेवा सप्ताह पकवाड़ा की तैयारी में जुट जाएं। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाएगा।
  • जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि दनकौर मंडल में मन की बात कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सुना जाएगा। साथ ही सेवा सप्ताह पकवाड़ा के माध्यम से कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर और मजबूत किया जाएगा ताकि 2027 के चुनाव में प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाई जा सके।
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश से गुंडाराज का अंत हो चुका है। पूर्व की सरकारों में होने वाला अवैध खनन आज पूरी तरह समाप्त हो गया है।

🙌 उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता

इस मौके पर ठाकुर राजवीर सिंह, हरिदत्त शर्मा, बृजपाल सिंह, मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश प्रधान, हरपाल सिंह, विजयपाल प्रधान, नरेंद्र ठाकुर, तेजवीर प्रधान, सोनू वर्मा, विपिन नागर, सुमित नागर, सुमित शर्मा, राहुल पंडित, अतुल मित्तल, संजय शर्मा, राजेंद्र योगी, श्रीपाल प्रजापति, नरेंद्र नागर, शैलेंद्र नागर, विनोद भाटी, रचना गोयल, आशा बंसल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।