BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जीआईएमएस संस्थान में पीजीडीएम विद्यार्थियों के लिए भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन




मशहूर गायक एवं अभिनेता पावरस्टार पवन सिंह के संगीत पर देर रात तक झूमे दर्शक

Vision Live | Greater Noida

ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (GIMS) में पीजीडीएम विद्यार्थियों के लिए भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन हुआ। पूरे दिन चले इस शानदार कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुबई समेत विभिन्न देशों के प्रसिद्ध उद्योगपति रिज़वान अदातिया और विश्वविख्यात गायक एवं अभिनेता पावरस्टार पवन सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह एवं निदेशक डॉ. भूपेंद्र कुमार सोम ने अपने विचार साझा किए।

अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि जीआईएमएस विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।


सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने संस्थान की वैश्विक दृष्टि और उद्योग से जुड़ी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को अनुशासन और कड़ी मेहनत को जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया।
निदेशक डॉ. भूपेंद्र कुमार सोम ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की सृजनात्मकता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देते हैं।

रिज़वान अदातिया ने छात्रों को वैश्विक दृष्टिकोण अपनाने और उद्यमिता की भावना विकसित करने की प्रेरणा दी। वहीं, पावरस्टार पवन सिंह ने मेहनत, जुनून और लगन को सफलता की कुंजी बताया।

पूरे दिन विद्यार्थियों ने पारंपरिक नृत्य, एकल गायन, बैंड परफॉर्मेंस और रैंप वॉक जैसी प्रस्तुतियों से माहौल को उत्साहपूर्ण बनाए रखा। समापन सत्र में विजेताओं को सम्मानित किया गया।

इसके बाद दर्शकों ने पवन सिंह और उनकी टीम की चार घंटे लंबी संगीतमय प्रस्तुति का आनंद लिया। लोकप्रिय गीतों ने ऐसा रंग जमाया कि दर्शक देर रात तक थिरकते रहे।

पवन सिंह ने कहा कि जीआईएमएस जैसे प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान में लाइव परफॉर्मेंस देकर वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सीईओ स्वदेश कुमार सिंह को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने सफल आयोजन के लिए संस्थान के सभी सदस्यों को बधाई दी और सहयोग के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस प्रशासन का विशेष आभार जताया।