BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए दुजाना निवासी डॉ. मोनिका अवाना सम्मानित



📌 Vision Live / Greater Noida
ग्रेटर नोएडा के दुजाना गाँव की बेटी डॉ. मोनिका अवाना ने अपने शोध कार्य से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संकल्प संस्था ने आज उनके आवास पर जाकर उन्हें पगड़ी पहनाकर व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

संस्था के संस्थापक डॉ. भूपेन्द्र नागर ने बताया कि डॉ. मोनिका अवाना, जो विकास नागर की धर्मपत्नी हैं, ने पूसा यूनिवर्सिटी से बायोटेक्नोलॉजी में अपना शोध कार्य पूर्ण किया है। वर्तमान में वे डासना स्थित IMS कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनके उत्कृष्ट शोध कार्य को देखते हुए विश्वविद्यालय ने उन्हें पोस्ट डॉक्टोरल फ़ेलोशिप भी प्रदान की है।

संयोजक रोहित मत्ते गुर्जर और महासचिव अमित नागर ने कहा कि बेटियों की शादियों पर करोड़ों रुपये खर्च करने से कहीं अधिक सार्थक है कि उन्हें पढ़ा-लिखा कर आत्मनिर्भर व सशक्त बनाया जाए। डॉ. मोनिका जैसी बेटियाँ समाज की प्रेरणा हैं।

सम्मान समारोह में संस्था के संस्थापक डॉ. भूपेन्द्र नागर, संयोजक रोहित मत्ते गुर्जर, महासचिव अमित नागर, सचिव मनोज नागर, संयुक्त सचिव नवीन बैसोया, प्रवक्ता विवेक नागर, बबिता नागर व विकास नागर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।