BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय


Vision Live/ Greater Noida 

भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मंडल की एक अहम संगठनात्मक बैठक मंडल कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की। इस दौरान आगामी पार्टी अभियानों, जनजागरूकता कार्यक्रमों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, अभियान संयोजक, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष और सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। मुख्य एजेंडे में सेवा पखवाड़ा, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण अभियान, डिजिटल सदस्यता अभियान जैसी योजनाओं की कार्ययोजना शामिल रही।

'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर तिरंगा वितरण, प्रभात फेरियां, सोशल मीडिया जागरूकता और रैलियों के आयोजन पर विस्तृत रणनीति बनी। साथ ही बूथ और शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण, बूथ सशक्तिकरण और माइक्रो-लेवल प्लानिंग पर विशेष जोर दिया गया। महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा सहित सभी संगठनों को सक्रिय जोड़ने पर भी विचार हुआ।

मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने कहा, “भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता इसकी रीढ़ है। 'हर घर तिरंगा' महज एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है। हमें सुनिश्चित करना है कि ग्रेटर नोएडा मंडल इस अभियान में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करे।”

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों की सफलता और संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण समर्पण से काम करने का संकल्प लिया।