BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

शिव मंदिर में ठाकुरजी के हिंडोले, राधाकृष्ण स्वरूप और भक्तिमय जयकारों से गूंजा परिसर


Vision Live / Greater Noida
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में जन्माष्टमी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। सुबह से ही शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर को रंग-बिरंगे वस्त्रों, फूलों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया, जबकि हिंडोले पर विराजमान ठाकुरजी को झुलाने का भक्तों ने आनंद लिया।

मुख्य आकर्षण बोले बाबा का बर्फ से किया गया श्रृंगार रहा, जिसने भक्तों का मन मोह लिया। बच्चों के लिए राधाकृष्ण स्वरूप और नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें करीब 100 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता बच्चों को मंदिर ट्रस्ट और कार्यकारिणी के अध्यक्ष अशोक चौधरी, अलंकार शर्मा और सचिव एड. गौरव शर्मा ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कलाकार अतुल ‘तूफानी’, सुभाष चंद्र पाल और भूमिका तिवारी ने किया।

रात्रि 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीकृष्ण का अभिषेक और पूजन हुआ। पूरा मंदिर राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद पंचामृत, माखन-मिश्री और मिष्ठान का प्रसाद भक्तों को वितरित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र पाल, अतुल ‘तूफानी’, सचिव भूमिका तिवारी, संयोजक गौरी सोनी, स्वाती तालियान और निशांत सक्सेना का विशेष योगदान रहा।

शिव मंदिर ट्रस्ट PGF पैरामाउंट के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्ष अशोक चौधरी, सचिव गौरव शर्मा, अरविन्द अहलावत, आशु राणा, सतेन्द्र प्रजापति, संजीव ठाकुर, अशोक बाल्यान, गौरव सिंह, प्रियंका गेरा, हरवीर सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से रिटायर्ड विंग कमांडर योगराज शर्मा, कमांडेंट ऊदल सिंह और क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग भी सम्मिलित हुए।



.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }