BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण



राष्ट्रीय हस्तशिल्प संग्रहालय, प्रगति मैदान का अवलोकन

Vision Live/Greater Noida

 जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा की कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय हस्तशिल्प संग्रहालय, प्रगति मैदान का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय पारंपरिक कला, शिल्प और संस्कृति की गहन जानकारी प्रदान करना और उन्हें हमारी सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रेरित करना था।

संग्रहालय पहुँचने पर अधिकारियों ने छात्रों का स्वागत किया और विभिन्न प्रदर्शनी कक्षों का अवलोकन कराया। विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित वस्त्र कला, लकड़ी व धातु की नक्काशी, बांस-बेंत से बनी सामग्री, लोक चित्रकला, मिट्टी के बर्तन और जनजातीय कलाओं का बारीकी से अध्ययन किया। संग्रहालय परिसर में पारंपरिक शिल्पकारों को प्रत्यक्ष कार्य करते देख छात्रों ने समझा कि धैर्य और सूक्ष्मता से किस तरह अद्वितीय कलाकृतियाँ तैयार होती हैं।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने यह भी जाना कि भारतीय हस्तशिल्प न केवल हमारी सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रखते हैं बल्कि ग्रामीण कारीगरों की आजीविका का भी अहम साधन हैं। इस अनुभव से छात्रों में हस्तकला और संस्कृति के महत्व के प्रति नई संवेदनशीलता और गर्व की भावना का विकास हुआ।

विद्यालय की प्रधानाचार्या और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों ने इस यात्रा को अत्यंत शिक्षाप्रद, प्रेरणादायक और यादगार अनुभव बताया।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }