BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्रेटर नोएडा में श्री धार्मिक रामलीला का भूमि पूजन संपन्न




राजस्थान के कलाकारों संग एलईडी डिस्प्ले पर होगा भगवान राम की लीलाओं का भव्य मंचन


मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
परम पूज्य श्रद्धेय गोस्वामी सुशील जी महाराज के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा इस बार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की लीलाओं का ऐतिहासिक मंचन करने जा रही है।

इस श्रृंखला का प्रथम चरण भूमि पूजन आज भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जेवर के माननीय विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह तथा विशेष अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे।

कमेटी के अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों द्वारा किया जाएगा। मंचन को आधुनिक तकनीकों और एलईडी डिस्प्ले बैकग्राउंड से सुसज्जित किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से प्रभु की लीलाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता तेजा गुर्जर, विजेंद्र भाटी, सतीश भाटी, के पी कसाना, समाजसेवी सविन्द्र भाटी, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय भाटी, महाप्रबंधक आर के भारती, वीरेंद्र डाढ़ा, राजे कसाना, दीपक नागर (पुत्र विधायक दादरी तेजपाल), देवेंद्र टाइगर, दीपक भाटी, सतपाल नागर, वी. पी. नमानी, सुनील भाटी, अर्पित तिवारी, मनोज भाटी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे।

रामलीला कमेटी के संस्थापक गोस्वामी सुशील जी महाराज, राजकुमार नागर, पं. प्रदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, हरवीर मावी, मुख्य संरक्षक नरेश गुप्ता, सुशील नागर, धीरेंद्र भाटी, मनोज गुप्ता, दिनेश गुप्ता, पवन नागर, बाल किशन सफीपुर तथा पदाधिकारी — अध्यक्ष आनंद भाटी, महासचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश शर्मा बदौली, सुभाष भाटी, उमेश गौतम, योगेंद्र भाटी, मनीष डाबर, रौशनी सिंह, चैनपाल प्रधान, मीडिया प्रभारी अतुल आनंद, उपाध्यक्ष जितेंद्र भाटी, सत्यवीर मुखिया, फिरे प्रधान, पी. पी. शर्मा, रकम सिंह, सुनील बंसल, सचिव विमलेश रावल, ज्योति सिंह, वीरपाल मावी, जयदीप सिंह, गीता सागर, यशपाल नागर सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।