BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

भगवत प्रसाद शर्मा बने भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल के मीडिया प्रभारी



Vision Live / Greater Noida 
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए  भगवत प्रसाद शर्मा को भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल का नया मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।

श्री शर्मा न केवल एक अनुभवी पत्रकार हैं, बल्कि समाजसेवा और सार्वजनिक संचार के क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। इससे पहले भी वह दो बार मण्डल के मीडिया प्रभारी रह चुके हैं और उनके कार्यकाल को सफल और प्रभावी माना गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष  अभिषेक शर्मा, मण्डल अध्यक्ष  अर्पित तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और आशा जताई कि श्री शर्मा के नेतृत्व में मीडिया विभाग और अधिक सक्रिय और जनसंपर्कोन्मुख बनेगा।

इस अवसर पर  भगवत प्रसाद शर्मा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा,

"मैं पार्टी नेतृत्व, सांसद डॉ. महेश शर्मा, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं पार्टी की विचारधारा को और अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करूंगा।"

भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मण्डल ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }