BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

"देश को विश्वगुरु बनाना आपकी जिम्मेदारी है" — शारदा यूनिवर्सिटी में बोले अंकुर वारिकू


Vision Live/Greater Noida

ग्रेटर नोएडा — "देश तभी आगे बढ़ेगा जब आप अपनी अहमियत को समझेंगे और उस पर अमल करेंगे।" यह प्रेरणादायक विचार देश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, इंटरनेट आंत्रप्रेन्योर और टॉप कंटेंट क्रिएटर अंकुर वारिकू ने शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित विशेष सत्र के दौरान व्यक्त किए। सोशल मीडिया पर 15 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स वाले वारिकू ने छात्रों से संवाद करते हुए जीवन, निवेश, सफलता और वित्तीय समझदारी पर गहन बातें साझा कीं।

कार्यक्रम में उन्होंने जोर देकर कहा कि “पैसों का उद्देश्य खुशी या स्टेटस खरीदना नहीं, बल्कि जीवन में स्थिरता लाना है।” उन्होंने युवाओं को कमाई के साथ-साथ स्मार्ट निवेश की सलाह दी और बताया कि मेहनत कभी नहीं छोड़नी चाहिए।

अंकुर वारिकू ने अपनी निजी यात्रा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अमेरिका में पीएचडी छोड़कर ISB से MBA किया, फिर कंसल्टिंग के क्षेत्र से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने दो तरह के लोगों की तुलना की—एक जो केवल नौकरी में थककर संतुष्ट हो जाते हैं और दूसरे जो अपनी आय के साथ सक्रिय रहते हुए स्टॉक, ट्रेडिंग और नए अवसरों पर नजर रखते हैं।

उनका कहना था, “जब कोई आप पर दांव लगाता है, तो ज़रूरी है कि आप भी खुद पर दांव लगाएं।” उन्होंने छात्रों को मेहनत, कृतज्ञता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. परमानंद, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. आर.सी. सिंह, डॉ. अन्विति गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के डीन, एचओडी और फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।