BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन का विराट वैश्य महासम्मेलन 31 अगस्त को नोएडा में

Vision Live/ Greater Noida 
अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन द्वारा विराट वैश्य महासम्मेलन का आयोजन 31 अगस्त 2025 को नोएडा सेक्टर-74 स्थित वेडिंग क्राउन सम्राट हॉल में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3 बजे से होगा।

इस महासम्मेलन का उद्देश्य वैश्य समाज की एकता को सुदृढ़ करना, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना तथा समाज के व्यवसायिक नेटवर्क को और मजबूत करना है। महिला सशक्तिकरण और युवा संवाद जैसे विषय भी चर्चा के केंद्र में रहेंगे। साथ ही समाज के नवोदित नेतृत्व का सम्मान भी किया जाएगा।

🌟 मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
  • औद्योगिक मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार नंद गोपाल नंदी
  • राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल
  • राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार नितिन अग्रवाल
  • महापौर, गाजियाबाद सुनीता दयाल
  • सांसद, गाजियाबाद अतुल गर्ग
  • सांसद, बिजनौर रुचि वीरा
  • पूर्व राज्यसभा सांसद, गाजियाबाद अनिल अग्रवाल
  • दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता
  • विधायक, लखनऊ नीरज बोरा
  • विधायक, मेरठ अमित अग्रवाल
  • एमएलसी, गाजियाबाद दिनेश गोयल
  • एमएलसी, भाजपा अनूप गुप्ता
  • महापौर, अलीगढ़ प्रशांत सिंघल
  • राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा गोपाल कृष्ण अग्रवाल
  • सदर विधायक, अलीगढ़ संजीव राजा
  • महानगर अध्यक्ष, गाजियाबाद मयंक गोयल
  • पूर्व राज्यमंत्री नितिन गुप्ता
  • पूर्व महानगर अध्यक्ष, नोएडा मनोज गुप्ता

अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल गोयल ने बताया कि यह महासम्मेलन वैश्य समाज की एकता, समृद्धि और सामाजिक जागरूकता की दिशा में ऐतिहासिक कदम होगा।


📌 विशेष आग्रह

आयोजक समिति ने वैश्य समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही सभी अतिथियों से सपरिवार रात्रि भोज में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है