BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

रामलाल वद्ध आश्रम व गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन 31 अगस्त-2025 से होगा



मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा स्थित रामलाल वद्ध आश्रम व गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन होने जा रहा है। यह भव्य कथा 31 अगस्त से 6 सितम्बर 2025 तक संपन्न होगी।

इसी संदर्भ में  बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में आचार्य गोपालाचार्य महाराज जी को समिति के अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा ने नारियल भेंट कर सम्मानित किया।

अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा ने कहा कि यह कथा न केवल आध्यात्मिक जागरण का माध्यम होगी बल्कि समाज के गरीब, असहाय एवं दीन-दुखियों की सेवा हेतु समर्पित संस्था के उद्देश्यों को भी आगे बढ़ाएगी।

आचार्य गोपालाचार्य का संबोधन

आचार्य गोपालाचार्य महाराज जी ने अपने संबोधन में कहा—
"भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की कला सिखाने वाली दिव्य गीता है। कथा श्रवण से मन को शांति, आत्मा को संतोष और जीवन को सही दिशा मिलती है। इस कथा का मुख्य उद्देश्य है—बुजुर्गों का सम्मान, गौ सेवा और समाज के हर वर्ग को धर्म और संस्कृति से जोड़े रखना।"
उन्होंने आगे कहा कि जो व्यक्ति श्रद्धा और भक्ति भाव से कथा श्रवण करेगा, उसके जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा।

इस अवसर पर सीए विवेक लाल, उपाध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा, विनय शर्मा, मीडिया प्रभारी धीरज चौधरी, हेमंत शर्मा, नंदलाल छतानी, किशोर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं से इस दिव्य कथा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्यलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया गया।