BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

कारगिल विजय दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विशाल मशाल जुलूस


कारगिल विजय दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विशाल मशाल जुलूस
दादरी नगर में राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा माहौल


Vision Live/ Greater Noida 
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दादरी नगर में तहसील परिसर से शहीद स्मारक तक भव्य मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे।

मशाल जुलूस में भाजपा दादरी नगर की कार्यकारिणी के साथ-साथ सैकड़ों स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राष्ट्रभक्तों ने भाग लिया। हाथों में जलती मशालें लिए देशभक्ति के नारों से गूंजते इस जुलूस ने शहर का माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा,

"कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान का प्रतीक है। जिस प्रकार हमारे सैनिकों ने कारगिल युद्ध में दुश्मनों के दांत खट्टे किए, उसी प्रकार हाल ही में हुए पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिदूर में केवल 24 मिनट में दुश्मन के ठिकानों को ध्वस्त कर सेना ने देश की ताकत का परिचय दिया। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व का परिणाम है।"

जुलूस में जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, इंद्र नागर, राजीव सिंघल, तरुण शर्मा, कर्मवीर आर्य, लब्बू शर्मा, जतीभान आर्य, कमलेश सिंह, अनूप राठौर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना और शहीदों के बलिदान को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना था।