BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

राहुल गांधी के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर



 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ग्रेटर नोएडा 
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, गौतमबुद्ध नगर द्वारा सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय, ग्रेटर नोएडा वेस्ट पर आयोजित हुआ।

इस स्वास्थ्य शिविर का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी 'चोटीवाला' ने किया। शिविर में योग्य व अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने आमजन को दांतों, आंखों, कर्ण विकार, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और अन्य सामान्य रोगों से संबंधित निःशुल्क जांच और परामर्श उपलब्ध कराया। साथ ही आवश्यक दवाइयों का भी वितरण निशुल्क किया गया।

दीपक भाटी: “कांग्रेस हमेशा आम आदमी के साथ खड़ी रही है”

सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक भाटी ने कहा:

“कांग्रेस पार्टी का इतिहास आम आदमी के संघर्ष और सेवा से भरा पड़ा है। आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक हमारी पहचान आम जनता की सेवा रही है। आज का स्वास्थ्य शिविर भी उसी परंपरा का हिस्सा है। झुग्गी-बस्ती व श्रमिक समुदाय के लोग अकसर अपनी छोटी बीमारियों को नजरअंदाज करते हैं, जो आगे चलकर बड़ी बीमारी बन जाती हैं। हमारा यह छोटा प्रयास उनके लिए समर्पित है।”

300 से अधिक लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

जिला उपाध्यक्ष रिज़वान चौधरी ने बताया कि शिविर में करीब 300 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। बड़ी संख्या में आसपास के गांवों और श्रमिक बस्तियों से आए नागरिकों ने दांतों, नेत्रों, कानों और सामान्य रोगों की जांच कर चिकित्सकीय सलाह प्राप्त की।

स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में दंत चिकित्सक डॉ. कुबेर त्यागी, सामान्य रोग परामर्शदाता डॉ. नरेश और नेत्र टेक्नीशियन आलोक ने प्रमुख भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी

स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में विनु भाटी, सुरेंद्र शर्मा, गार्गी चंद, मालती, रमेश चंद, पवन सिंह, भोलाराम सिंह, मुन्ना, फिरोज, काशु चौधरी, तौफीक खान, श्याम प्रकाश, जीतेन्द्र चौधरी, राम शंकर, हरेन्द्र शर्मा, इरफान अंसारी, आकिब, फिरोज वारसी, जाकिर अंसारी, सुशील सत्ती, निखिल शर्मा, पुनीत मावी, राजीव, कुंदन शर्मा, अफीफ, मुर्तज़ा, इमरान सहित दर्जनों स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

कांग्रेस संगठन का सेवाभाव उजागर

कार्यक्रम में जिला समन्वयक जोगेश नेहरा, मुकेश शर्मा, श्रीमती निशा शर्मा, गौतम अवाना, महाराज नागर, धर्म सिंह, किशन शर्मा, रूबी चौहान, कल्पना सिंह, गौरव वशिष्ठ, कपिल भाटी, सुबोध भट्ट, सचिन भाटी, रमेश वाल्मीकि, धीरा सिंह, अशोक पंडित, ओमकार राणा, मोहित भाटी, विपिन त्यागी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस सेवा कार्यक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस कार्यकर्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि समाज की ज़मीनी जरूरतों में भी सक्रियता से भागीदारी कर रहे हैं।