BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

बीएल गुप्ता की मेज़बानी में "जीएन ग्रुप” ग्रेटर नोएडा में गूंजीं लोकतांत्रिक आवाज़ें


"आपातकाल" पर महिला संसद का ऐतिहासिक आयोजन, लोकतंत्र के मूल्यों पर हुई सशक्त बहस


 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ग्रेटर नोएडा
भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के एक निर्णायक अध्याय “आपातकाल” पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, पश्चिम उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित मॉक पार्लियामेंट – महिला संसद सत्र का आयोजन गौतम बुद्ध जीएन ग्रुप, नॉलेज पार्क-2 में अत्यंत भव्य और गरिमामयी रूप से सम्पन्न हुआ।

बीएल गुप्ता के नेतृत्व में एक आदर्श मंच

इस ऐतिहासिक आयोजन की मेज़बानी जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन बीएल गुप्ता ने की, जिन्होंने न केवल कार्यक्रम को भौतिक रूप से सफल बनाने में सहयोग दिया, बल्कि इसे लोकतांत्रिक जागरूकता के मंच के रूप में स्थापित करने में केंद्रीय भूमिका निभाई।

बीएल गुप्ता ने अपने स्वागत भाषण में कहा –

“लोकतंत्र की रक्षा केवल राजनीतिक नेतृत्व की ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग – विशेषकर महिलाओं – की सक्रिय भागीदारी से ही यह संपूर्ण बनता है। जीएन ग्रुप गर्व महसूस करता है कि उसने इस विचारोत्तेजक आयोजन का मंच प्रदान किया।”

उनके नेतृत्व में संस्थान ने न केवल उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कीं, बल्कि महिला प्रतिभागियों को स्वतंत्रता, विचारशीलता और संवैधानिक चेतना के साथ अपने विचार रखने के लिए प्रेरित भी किया।

महिला प्रतिभागियों ने उठाए लोकतंत्र के सवाल

कार्यक्रम में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, नागरिक अधिकारों, मीडिया सेंसरशिप और न्यायपालिका की स्वायत्तता जैसे गंभीर विषयों पर महिलाओं ने पक्ष और विपक्ष की भूमिका में संविधान, ऐतिहासिक तथ्यों और नैतिक मूल्यों के आलोक में तर्कशील बहस प्रस्तुत की।

सत्र की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने की। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल एवं सभापति के रूप में राज्यसभा सांसद कांता कर्दम मौजूद रहीं। उपसभापति की भूमिका पूर्व महापौर आशा शर्मा ने निभाई।

सरकारी और विपक्षी पक्ष की प्रभावी उपस्थिति

सरकारी पक्ष से विधायक अंजुला मोर, मंजू शिवाच, सलोना कुशवाहा, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, महापौर हेमलता दिवाकर, प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक रश्मि रावल, पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष सह-संयोजक वर्षा कौशिक, क्षेत्र अध्यक्ष मधुलिका राघव, प्रदेश मंत्री रुचि गर्ग, सोशल मीडिया प्रमुख सुचित्रा कंकड़, मोनिका चौधरी व पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिखा सिंह ठाकुर ने गहराई से तर्क प्रस्तुत किए।

विपक्ष की ओर से अंजू वॉरियर, राखी त्यागी, नीलम हरेंद्र, रजनी गॉर्डपायल अग्रवाल ने लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन की आलोचना करते हुए आपातकाल की कठोर आलोचना की।

मतवाचन व समापन

सत्र का समापन मतवाचन एवं प्रधानमंत्री की भूमिका निभा रहीं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य के प्रेरणास्पद संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने महिला प्रतिभागियों की राजनीतिक समझ, विवेकपूर्ण प्रस्तुति व सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा करते हुए इसे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सकारात्मक संकेत बताया।

संगठनात्मक स्तंभ: अभिषेक शर्मा व टीम

कार्यक्रम को सफल एवं अनुशासित स्वरूप देने में भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व और मार्गदर्शन की प्रमुख भूमिका रही।
मोनिका पंडित, कविता सिरोही, अंजना त्यागी, कादंबरी कौशिक, ज्योति चौहान, जिला अध्यक्ष रजनी तोमर, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, शेखर नागर, सुनील भाटी, शक्ति रावल, आर्य कुमार, पंकज अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अपर्णा त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष आरती मिश्राबीना शुक्ला सहित समस्त टीम की सहभागिता सराहनीय रही।


बीएल गुप्ता का आभार व संदेश

समापन सत्र में बीएल गुप्ता ने मंच से सभी आगंतुकों, वक्ताओं और सहभागियों का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा—

“यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक विचार यात्रा है जो युवा महिलाओं में राजनीतिक चेतना, संवैधानिक समझ और नेतृत्व क्षमता को निखारने का कार्य कर रही है। जीएन ग्रुप इस दिशा में आगे भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा।”