Vision Live/ Greater Noida
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक संपन्न हुई और जिसमें कई शिक्षकों के मुद्दों पर गहन चिंतन किया गया। यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे के नेतृत्व में प्रारंभ हुई जिसमें घनश्याम प्रसाद यादव उपाध्यक्ष, रामावतार पांडे उपाध्यक्ष, मनोज कुमार राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव, सैयद शौकत अली अध्यक्ष तेलंगाना, प्रांतीय कोषाध्यक्ष,राष्ट्रीय उप महासचिव ठाकुर दास यादव ,डाॅ0अनुज त्यागी राष्ट्रीय सचिव,प्रांतीय उपाध्यक्ष,जिलामंत्री गाजियाबाद,रोहित राठौर महासचिव तेलंगाना, विनोद त्यागी महानगर अध्यक्ष मेरठ, यतेंद्र यादव जिला अध्यक्ष फिरोजाबाद,विनोद नागर जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर,संजीव शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर, संजीव शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष दादरी,बृजेश कुमार ब्लॉक मंत्री जेवर, धर्मराज शर्मा और नरेश कौशिक राष्ट्रीय काउंसलर,प्रांतीय ऑडिटर, जिलामंत्री गौतम बुद्ध नगर उपस्थित रहे।