BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और भागीदारी सुनिश्चित करने पर हुआ मंथन


मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ग्रेटर नोएडा 

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सोमवार को प्रदेश महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी चेनपाल प्रधान के आवास ग्राम बिरोंडा में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईश्वर चौधरी ने की, जबकि संचालन प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत चौधरी ने किया।

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर नागर ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को अब जन-जन तक पहुंचाकर शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक चेतना के माध्यम से समाज को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना होगा। उन्होंने समाज की एकजुटता और संगठित प्रयासों से हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह आर्य ने कहा कि समाज में अनेक प्रकार की कुरीतियाँ जन्म ले रही हैं, जिनसे सामाजिक संरचना प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि संगठन को समाज में व्याप्त इन कुरीतियों के विरुद्ध प्रभावशाली जनआंदोलन छेड़ना चाहिए।

क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि राज्य की जनसंख्या के अनुपात में गुर्जर समाज को शासन, प्रशासन और राजनीतिक निर्णयों में प्रतिनिधित्व तथा सम्मान दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज अब अपनी अनदेखी को चुपचाप स्वीकार नहीं करेगा।

प्रदेश महामंत्री चेनपाल प्रधान ने संगठन की आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि 10 मई 2025 को धन सिंह कोतवाल बलिदान दिवस को प्रदेशभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से देशभक्तों के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।

समाजसेवी एवं पहलवान अमित भाटी ने समाज को एकजुट रहने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का संदेश दिया। उन्होंने संगठन की भूमिका को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, समाज में व्याप्त समस्याओं के समाधान और नए कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। यह भी तय किया गया कि महासभा गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाएगी।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – ईश्वर सिंह
  • प्रदेश अध्यक्ष – चंद्रवीर नागर
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष – सुखबीर सिंह आर्य
  • प्रदेश संगठन महामंत्री – अमरजीत चौधरी
  • प्रदेश महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी – चेनपाल प्रधान
  • प्रदेश उपाध्यक्ष – श्याम सिंह
  • क्षेत्रीय अध्यक्ष – कृष्णपाल गुर्जर
  • क्षेत्रीय महामंत्री – अरविंद भाटी
  • जिला अध्यक्ष, गौतमबुद्ध नगर – कैप्टन पंचशील गुर्जर
  • जिला अध्यक्ष, मेरठ – नरेंद्र भड़ाना
  • समाजसेवी – अमित पहलवान, अमित विकल, राजू भाटी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति

अंत में यह संकल्प लिया गया कि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश 1908 समाज को सशक्त और संगठित बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहकर कार्य करती रहेगी।