मौहम्मद इल्यास "दनकौरी"/ गौतमबुद्धनगर
जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर की आमसभा बैठक आज बिसरख स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मुकेश शर्मा द्वारा किया गया।
पुनः दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद यह दीपक भाटी की पहली संगठनात्मक बैठक थी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केवल निर्देशित कार्यक्रमों का आयोजन करना ही हमारी जिम्मेदारी पूरी नहीं करता। जब तक हम गांवों, कस्बों, शहरी कॉलोनियों और सोसायटियों में जाकर कांग्रेस के पुराने और नए कार्यकर्ताओं को सक्रिय नहीं करेंगे, तब तक पार्टी की जमीनी पकड़ मज़बूत नहीं हो पाएगी।
उन्होंने कहा कि हाल ही में अहमदाबाद में संपन्न अखिल भारतीय कांग्रेस अधिवेशन में यह स्पष्ट किया गया कि अब संगठन की मज़बूती की बुनियाद जिला इकाइयों से रखी जाएगी। "जिला अध्यक्ष को अधिकारों के साथ अब जवाबदेही भी दी गई है। हमें समर्पण और संघर्ष की भावना के साथ एकजुट होकर पार्टी को गांव-गांव तक पहुंचाना है," उन्होंने कहा।
निष्क्रिय पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई
बैठक में दीपक भाटी ने स्पष्ट किया कि विगत वर्ष घोषित जिला कार्यकारिणी में निष्क्रिय पदाधिकारियों की पहचान कर ली गई है। इन्हें संगठनात्मक दायित्वों से हटाकर अन्य कार्यों में लगाया जाएगा और उनकी जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारियाँ सौंपी जाएंगी।
संगठन सृजन पर हुआ संवाद
बैठक में विशेष रूप से उपस्थित प्रदेश कांग्रेस सचिव पुरुषोत्तम नागर और नोएडा कांग्रेस उपाध्यक्ष ललित अवाना ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने संगठनात्मक ढांचे के विस्तार और जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए रणनीतिक दिशा सुझाई।
नए कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
बैठक के दौरान श्रीमती कृष्णा देवी, सुरेश चंद शर्मा, गणेश प्रजापति, पंकज शर्मा, प्रबुद्ध जोशी, विपिन त्यागी, कपिल शर्मा, रोहित शर्मा और गौरव वशिष्ठ ने कांग्रेस की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। सभी नवागंतुकों का माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया।
बैठक में अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं —
मुकेश शर्मा, पुरुषोत्तम नागर, महाराज सिंह नागर, गौतम अवाना, ललित अवाना, निशा शर्मा, कल्पना सिंह, उर्मिला चौधरी, रिज़वान चौधरी, वसील अहमद, धरम सिंह बाल्मीकि, सूबेदार सतपाल फौजी, रघुराज शर्मा, देवेश चौधरी, गौतम सिंह, नितीश चौधरी, नीरज शर्मा, सुबोध भट्ट, दीपक प्रजापति, पुनीत मावी, मोहित भाटी (एडवोकेट), कपिल भाटी (एडवोकेट), तनवीर अहमद, आर.के. प्रथम, सचिन जीनवाल, रमेश चंद, सोरलाल शर्मा, ओमकार सिंह राणा और अभिषेक।
बैठक का समापन कार्यकर्ताओं के लिए आगामी योजनाओं और रणनीतियों को साझा करते हुए हुआ, जिसमें आगामी महीनों में गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाने, युवा नेतृत्व को आगे लाने और सोशल मीडिया के ज़रिए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने जैसे विषयों पर कार्य करने की रूपरेखा तय की गई।