BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का बडे नेताओं से मिलने का दौर शुरु


Vision Live/ Greater Noida 
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, सांसद डॉ महेश शर्मा और राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर समेत गौतमबुद्धनगर भाजपा के सभी बडे नेताओं से मिलने के लिए निकल चुके हैं। गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के बाद अब भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर से उनके आवास पर जाकर मिले और मार्गदर्शन प्राप्त किया। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य ने बताया कि इस क्रम में भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा अब तक क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह  एमएलसी (विधायक) श्रीचन्द शर्मा, एमएलसी नरेन्द्र सिंह भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष  अमित चौधरी से मुलाक़ात कर राजनैतिक अनुभव प्राप्त किया है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद व अनुभव मार्गदर्शन प्राप्त किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि उन्हें जो दायित्व पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने दिया है उनका पूरी ईमानदारी से पालन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाकर सफल बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के वरिष्ठों को सम्मान देना मेरी प्राथमिकता में प्रमुख रहेगा। इस अवसर पर मुख्यरूप से  आनंद वर्धन चंदेल, वीरेन्द्र भाटी, कर्मवीर आर्य ,अर्पित तिवारी ,अरुण प्रधान आदि कार्यकर्ता साथ रहे।