BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा का महिला सम्मेलन

Vision Live/ Greater Noida 
भाजपा ज़िला कार्यालय तिलपता पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी  व विशिष्ठ अतिथि दादरी नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी तोमर ने की और संचालन डॉक्टर संगीता रावल ने किया।  जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी  ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार ने महिलाओं की सरकार में भागीदारी का कोटा पर बिल लाकर उनको सम्मान देने का कार्य किया है।  महिलाएँ सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ कर देश को आगे बढ़ाने के कार्यों में कार्य कर रहीं हैं। नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित  ने कहा कि मोदी जी और योगी जी के शासन में महिलाएँ अपने को सुरक्षित मानती है । महिला मोर्चा अध्यक्ष अध्यक्ष  रजनी तोमर ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को सम्मान देकर भारत की राष्ट्रपति  महामहिम द्रौपदी मूर्मू जी को राष्ट्रपति  एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता को भी  सम्मान देने का काम किया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री योगेश चौधरी महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी तोमर, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य और राजबाला चौधरी, डॉक्टर संगीता रावल, शशि कौशिक ,राजकुमारी शर्मा, सविता गुर्जर ,मुकेश भाटी ,अनिता गौतम, बिन्नी शर्मा,  कुमुद शर्मा ,अपर्णा त्रिपाठी ,बीना शुक्ला, उषा वत्स, लता दुबे, अरुण शर्मा ,ज्योति सिंह ,अनीता सिसोदिया, संगीता तिवारी, रीना सिंह ,बॉबी देवी ,सरोज अरोड़ा ,ममता शर्मा आदि सैकड़ों महिलाएँ  उपस्थिति रहीं।