BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

विदेशियों ने जेवर में योगी आदित्यनाथ के विकास मॉडल को सराहा:-- धीरेंद्र सिंह

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने से दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर बनने की जेवर
Vision Live/ Yeida City 
 दक्षिण कोरिया के के निवेशकों ने जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ जेवर में बना रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का भ्रमण किया तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के विकास के मॉडल की सराहना भी की और कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। निवेशकों को उत्तर प्रदेश पसंद आ रहा है।
        जेवर विधायक  धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की अभूतपूर्व तरक्की से विदेशी भी प्रभावित हैं। आने वाले समय में प्रदेश के विकास में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का विशेष योगदान होगा।
            दक्षिण कोरिया के इस प्रतिनिधिमंडल में यंग क्वान किम, ह्योन ली,  सुनील कुमार आदि लोग मौजूद रहे तथा उपजिलाधिकारी  विवेक भदौरिया, एसीपी जेवर  सार्थक सेंगर और कोतवाली प्रभारी जेवर  संजय सिंह भी मौजूद रहे। 
          इसके बाद जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्राम पारसौल में आयोजित विभिन्न ग्रामों के किसानों की एक पंचायत में पहुंचे, जहां यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ओएसडी  शैलेंद्र सिंह भी मौजूद थे। किसानों ने अपनी पुरानी बनी आबादियों को छोड़े जाने और मुआवजा संबंधी प्रकरणों में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से विस्तृत चर्चा की। 
           जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों से कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आपके साथ है। आपके साथ कोई हक़तलफ़ी नहीं होगी। आज प्रदेश के विकास में किसानों का अहम योगदान है। जेवर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।