BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा महिला कार्यकर्ताओं के बीच छाए


Vision Live/ Greater Noida 
गौतमबुद्बनगर के नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा पहले ऐसे जिला अध्यक्ष हैं, जिन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और सर्वाधिक महिला कार्यकर्ता उनके निवास पर बधाई देने के लिए पहुंच रहीं हैं। भाजपा की महिला कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि ग्रेटर नोएडा शहर से कई प्रबुद्ध जन और समाज सेवी संगठनों के लोग भी उन्हें बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें महिला संगठन की पदाधिकारी और कार्यकत्रियां भी किसी तरह पीछे नही है। 
मंगलवार को गौतमबुद्धनगर भाजपा महिला मोर्चा की टीम और साथ में ही सूरजपुर आर्य समाज मंदिर के पदाधिकारीगण भाजपा के नवनियुक्त  जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा को बधाई देने के लिए उनके निज आवास सेक्टर ईटा-1  ग्रेटर नोएडा में पहुंचे और बुके देकर उन्हें शुभकामना प्रेषित की। इस मौक पर जिला अध्यक्ष रजनी तोमर के अलावा बड़ी संख्या में महिला मोर्चे की पदाधिकारी और कार्यकत्रियां मौजूद थीं।  इस अवसर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि मैं महिला मोर्चा की बहनों व आर्य समाज मंदिर सूरजपुर पदाधिकारियों की शुभकामनाओं का आभार व्यक्त करता हूँ।  उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की रीति नीति और सरकार की उपलब्धियों को सभी वर्गों के साथ मिलकर जन जन तक पहुँचाने के कार्य में लगकर  उत्तर प्रदेश में तीसरी बार कमल खिला कर 2027 में पुनः भाजपा सरकार आये उसके लिये  मिलकर काम करेंगे। इस मौके पर नए भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पंडित भूदेव शर्मा, धर्मवीर आर्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष  रजनी तोमर ,मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य ,सत्यपाल शर्मा, जयदेव शर्मा ,देवदत्त शर्मा ,राजबाला चौधरी, संगीता रावल ,राजकुमारी शर्मा, शशि कौशिक ,रीना सिंह ,अंजना त्यागी, अनीता शिसोदिया, प्रीति बघेल ,बॉबी देवी ,अर्पणा सिंह आदि महिला मोर्चा की बहनों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग भी शामिल रहे।