BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

इस्कॉन मंदिर का तीन दिवसीय गौर पूर्णिमा महोत्सव


 


Vision Live/ Greater Noida 

इस्कॉन मंदिर, ग्रेटर नोएडा की तरफ से गौर पूर्णिमा के अवसर पर  तीन-दिवसीय  महोत्सव का आयोजन हो रहा है। यह महोत्सव  आज 13, 14 और 15 मार्च (गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार) के दिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रत्येक दिन सोमरविल स्कूल (लेबर चौक) के पास के मैदान, अल्फा-2 ग्रेटर नोएडा में मनाया जा रहा है। यह वार्षिक आयोजन इस्कॉन मंदिर की तरफ से ग्रेटर नोएडा में चौथी बार हो रहा है। जिसमें पवित्र नाम का कीर्तन, भगवान का भव्य अभिषेक और गौर कथा आकर्षण के केंद्र होंगे, वहीं महोत्सव का विशेष आकर्षण भगवान की लीलाओ का मंचन  और भगवान का नौका विहार है, जिसमें  श्री श्री राधा कृष्ण को नौका में विराजमान करके उत्सव मनाया जा रहा है  इसके लिए एक विशेष कुंड बनाया गया है, जोकि 500 किलो फूलों से सजाया जा रहा है। उत्सव के दूसरे दिन भगवान के अभिषेक के बाद फूलों की होली खेली जाएगी , जिसके लिए 1000 किलो फूलो की व्यवस्था की है। इस्कॉन के अनेक वरिष्ठ भक्त महोत्सव मे पधार रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के वासियो को उनके दर्शन और प्रवचन का लाभ प्राप्त होगा।  इस दौरान कलियुग में आज से करीब 500 वर्ष पहले प्रकट हुए श्री चैतन्य महाप्रभु के जीवन पर भी प्रकाश डाला जाएगा। मानव के कल्याण के लिए उन्होंने हरिनाम संकीर्तन के महत्व को सम्पूर्ण भारत वर्ष में फैलाया और भक्तों को हरे कृष्ण महामंत्र:-

हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे

करना सिखाया प्रतिदिन कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों के लिए ( डिनर ) प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।