Vision Live/Greater Noida
गौतमबुद्धनगर जेवर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र भाटी( डाढा) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री भारत सरकार गजेंद्र शेखावत व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचारक इंद्रेश कुमार का ग्रेटर नोएडा आगमन पर गुलदस्ता और भगवान श्री राम की मूर्ति देखकर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री भारत सरकार गजेंद्र शेखावत व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचारक इंद्रेश कुमार ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रत्याशी जेवर विधानसभा नरेंद्र भाटी (डाढा) के साथ स्वागत करने वालों में जितेन्द्र नागर जिला अध्यक्ष जय भारत मंच , राहुल पंडित, योगेन्द्र विकल, जयकरण दादूपुर ,राजू चपराना, गौरव , किरणपाल भाटी, रणविजय सिंह ,कृष्णपाल , विनोद कुमार आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।