भाजपा शासन काल में चरम सीमा पर है, महंगाई व बेरोजगारी : सुधीर भाटी
Vision Live/Greater Noida
समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जन पंचायत पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गांव पतवाड़ी में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मोहित यादव के संयोजन में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा जब से देश और प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई है, तब से केवल झूठ बोलने का काम कर रही है। आज महंगाई,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, भाजपा सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं से निजात दिलाने में नाकाम साबित हुई है। सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए तरह-तरह के प्रोपेगेंडा चल रही है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि भाजपा अपने राजनैतिक हित के लिए देश और प्रदेश को सम्प्रदाय और जाति में बाँट रही है। आज पिछड़े, दलित अल्पसंख्यक समाज के साथ अन्याय हो रहा है। सरकार देश के सविधान में मिले उनके अधिकारों को छीनने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव किसान, गरीब, मजदूर, पिछड़े, दलित अल्पसंख्यकों की आवाज को बुलंद कर रहे है। इस मौके पर मुख्य रुप से बीर सिंह यादव, फकीर चंद नागर, डॉ महेन्द्र नागर, दीपक देवटा, अवनीश भाटी, अक्षय चौधरी, उपदेश नागर, जगबीर नंबरदार, जुगती सिंह, मनोज शर्मा, दीपक प्रधान, हैप्पी पंडित, विपिन सेन, जावेद अंसारी, प्रदीप भाटी, टीटू यादव सतपाल प्रजापति, संदीप सेन, आदि मौजूद रहे।