BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

शहीद विजय सिंह पथिक की 144 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर जन चेतना रैली निकाली

मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / गौतमबुद्धनगर 
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक जी की 144 वी जयंती की पूर्व संध्या पर किया भव्य रोड शो, जन चेतना रैली और एक जनसभा का आयोजन ग्रेटर नोएडा में किया गया। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी अमरजीत चौधरी ने बताया कि क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक जी की 144 वी जयंती की पूर्व संध्या पर किया भव्य रोड शो, जन चेतना रैली ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के सादोपर मंदिर से से शुरू हुई और फिर अच्छेजा, सादुल्लापुर वैदपुरा, सैनी सुनपुरा, खेडी , खोदना और श्योराजपुर गांव से होती हुई तिलपता  गांव के बाबा फार्म हाउस में पहुंची जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। जन चेतना रैली जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बच्चू सिंह बैसला ने सन 1947 क्रांति के क्रांतिवीर शहीद विजय सिंह पथिक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंग्रेजी शासन में शहीद विजय सिंह पथिक ने और राजस्थान के किसानों की आंखों की आवाज को बुलंद करते हुए तत्कालीन सरकार को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया था। ब्रिटिश सरकार झुकी और किसानों को कई तरह के टैक्सों से राहत मिली यह आंदोलन इतिहास में बिजोलिया आंदोलन के नाम से प्रसिद्ध हुआ। उन्होंने कहा कि इस तरह की क्रांतिवीर और राष्ट्र नायक शहीद विजय सिंह पथिक को भारत रत्न दिया ही जाना चाहिए इसके साथ ही एक यूनिवर्सिटी भी उनके नाम पर सरकार को स्थापित करनी चाहिए। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल कसाना, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय भैया, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर नागर आदि वक्ताओं ने भी शहीद विजय सिंह पथिक के जीवन पर प्रकाश डाला। सभा की अध्यक्षता अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष पंचशील गुर्जर ने की जबकि मंच संचालन अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व शहीद धन सिंह कोतवाल ट्रस्ट मेरठ के निदेशक सुखवीर सिंह आर्य ने करते हुए शहीद विजय सिंह पथिक को आजादी की लड़ाई के इतिहास का अमर सपूत बताया, साथ ही उन्होंने आगंतुकों का आभार भी व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीएन सिंह, , प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नागर , प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह आर्य , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुकेश , प्रदेश महामंत्री महेंद्र प्रधान , प्रदेश उपाध्यक्ष संजय भैया , प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकू अधाना, , प्रदेश महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी अमरजीत चौधरी, प्रदेश महामंत्री चैनपाल प्रधान, प्रदेश मंत्री संजय भाटी , जिला अध्यक्ष कैप्टन पंचशील गुर्जर , बुलंदशहर जिला अध्यक्ष बृजेश अधाना , जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ शिवा भाटी, जिला उपाध्यक्ष सचिन नागर , जिला उपाध्यक्ष सुमित,  अरविंद भाटी डाढा, सोनू गुर्जर, श्याम आर्य.और सैकड़ो की संख्या में गणमान्य  लोग उपस्थित रहे।