BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

दरियाव सिंह नागर के पैतृक गांव में लाइब्रेरी व खेलकूद का मैदान बनाने की मांग

Vision Live/ Greater Noida 
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहीद दरियाव सिंह नागर की स्मृति में उनके पैतृक गांव जुनेदपुर में लाइब्रेरी व खेल का मैदान बनवाने के लिए यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
     करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि 1857 की क्रांति के अगुवा रहे शहीद दरियाव सिंह नागर के बारे में आने वाली पीढ़ियां जाने इसलिए उनके नाम से उनके पैतृक गांव जुनेदपुर में शिक्षा के बढ़ावे के लिए लाइब्रेरी व खेल का मैदान बनवाने के लिए ज्ञापन यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह को सौंपा। प्रवीण भारतीय ने बताया कि सीईओ अरुणवीर सिंह ने बहुत जल्द लाइब्रेरी व खेलकूद का मैदान बनाने की बात कही। दिनेश नागर ने बताया कि दनकौर क्षेत्र के वेलाना गांव के संपर्क मार्ग पर फलदार पौधे लगाने की मांग भी की गई जिसके लिए सीईओ अरुणवीर सिंह ने 8 फरवरी से पौधारोपण का आदेश पत्र जारी किया। 
     इस दौरान मास्टर दिनेश नागर, ठाकुर भूपेंद्र सिंह, राकेश नागर, कुलबीर भाटी, गौरव भाटी आदि लोग मौजूद रहे।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }