BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष में स्मृतियां संजोयी जाएगीं

मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / गौतमबुद्धनगर 
भाजपा जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया । पत्रकार वार्ता में मुख्यरूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया व जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी रहे।  क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया  ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि भाजपा पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष 25 दिसम्बर 2024 सुशासन दिवस से 2025 तक देश के सभी बूथ मंडल ज़िला राज्य राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम कर  अटल जी जन्म शताब्दी में अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान के तहत उन लोगो को जिन्होंने उनके साथ कार्य किया जिनकी उनके साथ कोई भी इसमें अटल जी के साथ किसी भी क्षण  की स्मृति या काग़जी पेपर कटिंग लेखनी कविता ऑटोग्राफ़ आदि को चिन्हित कर  पार्टी सम्मानित करेगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धेय अटल जी के स्मारक सदैव अटल नई दिल्ली पर श्रद्धांजलि एवं  प्रार्थना सभा  का आयोजन किया गया ,जिसमे माननीय राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति माननीय प्रधानमंत्री  माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्रीगण के साथ एनडीए के नेतागण एवं गणमान्य अब व्यक्तियों ने भाग लिया । उन्होंने बताया कि देश को आगे बढ़ाने के लिये पूरे देश में सडको का जाल सर्वप्रथम अटल जी के कार्य काल की सरकार ने किया जिसको आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  निरंतर  आगे बढ़ा रहे है। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष  गजेन्द्र मावी ने बताया कि जनपद गौतमबुधनगर के सभी उन लोगो को भाजपा सम्मानित करेगी  जो अटल बिहारी वाजपेयी जी से किसी भी रूप में मिले हो ,उनको 31 जनवरी तक चिन्हित कर सम्मानित करेगी । इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ,बिजेंद्र प्रमुख, जिला महामंत्री योगेश चौधरी, दीपक भारद्वाज , धर्मेन्द्र कोरी ,  मनोज गर्ग ,जिला उपाध्यक्ष पवन नागर ,पवन रावल, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य ,मनीष भाटी आदि  भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।