BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पाण्डेय का स्वागत


Vision Live/Greater Noida 
देश के विभिन्न राज्यों (लगभग 28 राज्यों) द्वारा अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की आम सभा के सदस्यों की सर्वसम्मति एवं AIPTF ट्रस्ट फाउंडेशन संस्थापक अध्यक्ष  बृज नंदन शर्मा  के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय  को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
सुशील कुमार पाण्डेय  के नेतृत्व  में  AIPTF की गतिविधियों को संचालित किए जाने में संघ के प्रति नरेश कौशिक प्रान्तीय ऑडिटर जिलामंत्री गौतम बुद्ध नगर ने उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने शुभकामनाएं दीं। 
इसमें प्रमुख रूप से बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उड़ीसा, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, असम,आंध्रा राज्यों के संगठन प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से  अन्य विभिन्न राज्यों के संगठन प्रतिनिधियों ने अपनी आस्था व्यक्त की। तदोपरांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष  रामचंद्र डबास , कार्यकारी अध्यक्ष राम अवतार पाण्डेय, सचिव  ठाकुरदास यादव, संयुक्त सचिव  मनोज कुमार , महासचिव बिहार राज्य  घनश्याम यादव  , संयुक्त सचिव डा. अनुज त्यागी , UPPSS उपाध्यक्ष अध्यक्ष बरेली सहित अन्य पदाधिकारियों ने AIPTF राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय  से नई दिल्ली में मुलाकात  कर बधाई व शुभकामना दीं।