मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / गौतमबुद्धनगर
गौतमबुद्धनगर से दिल्ली कूच का संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है। किसानों की गौतमबुद्धनगर के आला अधिकारियों के साथ हुई वार्ता बनतीजा साबित हुई। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सभागार में संपन्न हुई वार्ता में गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ,जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी और नोएडा , यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। किसानों ने साफ किया की भूमि अधिग्रहण संशोधन कानून 2013 के सभी लाभ और 10 परसेंट प्लॉट दिए जाने ही चाहिए। वार्ता बेनतीजा साबित होने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि गत 25 नवंबर-2024 को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर विशाल आंदोलन के बाद 28 नवंबर-2024 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण कार्यालय पर महापड़ाव के चलते हुए सरकार किसानों की समस्याओं को समझने के मूल में ही नहीं है। आखिर वार्ता विफल हो चुकी है। कल दिनांक 02 दिसंबर-2024 को संयुक्त किसान मोर्चे का दिल्ली जाने का संकल्प है। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्राली के साथ किसान नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के नीचे इकट्ठा होंगे और दिल्ली कूच करेंगे।