BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

किसान नेता चौधरी शौकत अली चेची ने फिर पलटी मारी

Vision Live/Greater Noida 
  किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान जी संगठन के सम्मानित साथियों सहित चौधरी बशीर अली चेची निवास परी चौक पहुंचे। चौo शौकत अली चेची ने सभी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया विचारों की भिन्नता के कारण भाकियू (अंबावता) की सदस्यता छोड़ किसान एकता संघ की सदस्यता ग्रहण की (अंबावता) में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी थी।
 चौधरी सोरन प्रधान ने शौकत अली चेची को किसान एकता संघ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। चौधरी शौकत अली चेची किसान एकता संघ में लगभग 2 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रह चुके थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान ने कहा कि श्री चेची ईमानदार और संघर्षशील इंसान हैं। कुछ भ्रम पैदा होने के कारण किसान एकता संघ संगठन को छोड़ गए थे। किसी भी सूरत में अब किसान एकता संघ संगठन नहीं छोड़ने दिया जाएगा। सभी संगठन के लोगों को बहुत ज्यादा खुशी हुई है । परिवार में फिर से शामिल होने के लिए चेची  का बहुत-बहुत धन्यवाद है। चेची के संगठन में आने से गरीब किसान मजदूर असहाय लोगों की आवाज उठाने में तथा समस्याओं का समाधान करने में संगठन को और ज्यादा बल मिलेगा।
  शौकत अली चेची ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष के विश्वास को ईमानदारी से कायम रखने की पुरी कोशिश करूंगा। संविधान के अनुसार जनता के असल अधिकारो को उठाऊंगा तथा हम सभी कंधे से कंधा मिलाकर किसान एवं मजदूरों की आवाज को सरकार एवं अधिकारियों तक पहुंचा कर समाधान करेंगे।
 सतीश कनारसी  ने कहा कि चेची साहब राष्ट्रीय अध्यक्ष  के भरोसे को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे एवं कायम रखेंगे । उमर प्रधान ने कहा चेची जी के आने से हम सभी को अपार खुशी महसूस हो रही है। एडवोकेट उम्मेद ने कहा कि चेची जी किसानों एवं समाज के बीच अच्छा संदेश देते हैं। दुर्गेश शर्मा ने कहा चेची जी किसान के बेटे हैं और खुद किसान हैं किसानों के दुख दर्द को भली भांति समझते हैं । इस अवसर पर राजू बैसला को दादरी तहसील महासचिव बनाया साजिद भाटी को सिकंदराबाद तहसील महासचिव बनाया और बंटी को दादरी तहसील सचिव बनाया ,फरमुद्दीन को दादरी तहसील सचिव बनाया।
 मुख्य रूप से इस मौके पर उपस्थित, डॉक्टर इमरान, चौधरी अकरम,  मनीष, प्रिंस पंडित, मोमीन अली चेची, हकीकत चेची, एडवोकेट अली, डॉक्टर अनीश,  सोनू सिंह, सतपाल सिंह, आदि उपस्थित रहे।