BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सांसद डॉक्टर महेश शर्मा एक बार फिर हैट्रिक लगाएंगे

Mohammad Ilyas-Dankauri/,Greater Noida 
पूर्व केंद्रीय मंत्री व गौतम बुध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा एक बार फिर हैट्रिक लगाएगी। भाजपा ने गाजियाबाद के सांसद सी के सिंह और फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर के साथ ही गौतम बुद्ध नगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा पर एक बार फिर भरोसा जताया है। भाजपा की ओर से डॉक्टर महेश शर्मा तीसरी बार सांसद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में होंगे। पहली सूची में डॉक्टर महेश शर्मा का नाम आते ही उनके विरोधियों के हौसले पस्त तो हो गए हैं। वही डॉक्टर महेश शर्मा के चाहने वालों के बीच खुशी का माहौल है। भाजपा ने एक ओर अपने प्रत्याशी की सूची जारी करते हुए विपक्ष से पहले ही बाजी मार ली है जबकि वहीं विपक्ष अभी सीट बंटवारे की ऊहापोह में ही लगा हुआ है।  गौतम बुद्ध नगर में भी यह स्थिति किसी से छिपी नहीं है। विपक्ष की ओर से अभी तक कोई भी संभावित प्रत्याशी मैदान में घूमता हुआ नजर नहीं आ रहा है।