BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

पीडीए जन पंचायत मे भाजपा सरकार को कोसा



Vision Live/Greater Noida 
समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जन पंचायत पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार को  ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रिछपाल गढ़ी गांव में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। जन पंचायत में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा शासनकाल में गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े और महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा सरकार गरीबों का हक छीन रही है और आम जनता का शोषण करने में लगी हुई है। भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। सरकार को जनता की परवाह नहीं है।  उन्होंने कहा कि जनता भाजपा अपने राजनैतिक हित के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रही है, लेकिन जनता अब सच्चाई जान चुकी है और आगामी लोकसभा चुनाव में उसे सबक सिखाने का काम करेगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव राकेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एवं इंडिया गठबंधन  उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान, महेंद्र यादव, विनोद सिंह जाटव, सोनिया यादव, केपी यादव, शादाब खान, आकाश, प्रमोद यादव, हर्ष कुमार, वीरपाल आदि मौजूद रहे।