BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

किसानों को समर्थन देने जा रहे सपाइयों को किया गिरफ्तार


 
Vision Live/Greater Noida 
समाजवादी पार्टी द्वारा किसानों के दिल्ली कूच को समर्थन देने की घोषणा के बाद गुरुवार को पार्टी के जिला ध्यक्ष सुधीर भाटी, वरिष्ठ  नेता राहुल अवाना, दादरी विधानसभा अध्यक्ष रोहित मत्ते गुर्जर सहित दर्जनों नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी को ग्रेटर नोएडा स्थित उनके आवास पर एडीसीपी अशोक कुमार व एसीपी राधा कृष्ण तिवारी ने अपनी टीम के साथ पहुँचकर हाउस अरेस्ट कर लिया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार किसानों और विपक्ष के नेताओं की आवाज को दबाकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। किसानों को उनके अधिकार देने के बजाय सरकार उनके साथ अपराधियों जैसा बर्ताव कर रही है। आज किसान सरकार द्वारा किए जा रहे दमन से  गुस्से में है। तमाम पाबंदियों के बाद भी हजारों किसानों सड़क पर उतरकर सरकार का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं को असंवैधानिक  तरीके गिरफ्तार किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा घबराकर सपा नेताओं पर कार्रवाई करा रही है। उन्होंने बताया कि  किसानों के दिल्ली कूच के संबंध में पार्टी के हाई कमान को विस्तृत जानकारी दे दी गई है। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जनपद के उच्च अधिकारियों से बातचीत की है।