BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गौतमबुद्धनगर में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सपा का मंथन शुरू

 

विकास' का नारा देने वाली भाजपा  सरकार चांद पूंजी पतियों के लिए काम कर रही है- सुधीर भाटी
Vision Live/Greater Noida 
समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर पार्टी की  मासिक बैठक का आयोजन  किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने तथा संचालन जिला महासचिव सुधीर तोमर ने किया बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मंथन किया गया। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि देश में आज किसान, गरीब, मजदूर परेशान हैं। 'सभी का साथ सभी का विकास' का नारा देने वाली भाजपा  सरकार चांद पूंजी पतियों के लिए काम कर रही है और अपने राजनीति लाभ में के लिए जानबूझ कर नफरत की राजनीति कर रही है तथा तानाशाही रवैया अपनाते हुए देश और प्रदेश में लोकतंत्र कि हत्या कर रही है।  उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी साथी लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजय दिलाने के लिए जनता के बीच जाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का कार्य करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि आज केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है, देश में बढ़ती बेरोजगारी भाजपा सरकार की बड़ी विफलता है। सरकार जनता के हितों को दरकिनार करते हुए उसका शोषण करने में लगी हुई है। बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा प्रभारी वीर सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, गजराज नागर, डॉ महेन्द्र नागर, औरंगजेब चेयरमैन, रामशरण नागर, विजेंद्र चौहान,  देवेंद्र अवाना,  कृशान्त भाटी, अजय चौधरी, श्याम सिंह भाटी, अकबर खान, अतुल शर्मा एडवोकेट, मेंहदी हसन, राहुल आवाना, नवीन भाटी, राकेश गौतम, अवनीश भाटी, विजेंदर नागर,  महेश भाटी, विपिन सैन, हैप्पी पंडित, विनोद लोहिया, सीपी सोलंकी, विपिन कसाना, सुनील भाटी, विक्रम टाइगर,  राव संजय भाटी, आज़ाद नागर, दीनदयाल शर्मा, समय भाटी, मेराजुद्दीन उस्मानी, संजीव नागर, मनोज शर्मा, जुगती सिंह, सुमित राणा, मोहित नागर, लखन जाटव, विक्रांत चौधरी, प्रशांत भाटी, सतवीर गहलोत, मोहित यादव, अनिल प्रजापति, पवन जोगी, हरवीर प्रधान, गजेंद्र यादव, विनय शर्मा, रहिसुद्दीन खां, जावेद अंसारी, नरेंद्र शर्मा, हुकम सिंह भारती, सतेंद्र खारी, महेश चन्द, दिगंबर सिंह,धनेश प्रधान, उपेंद्र यादव, नीरज तंवर, सोनू, फुरकान, उस्मान, शेरू, आदि मौजूद रहे।