BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

सपा प्रतिनिधि मंडल ने घटना स्थल का दौरा


Vision Live/Dadri 
 गांव समाधिपुर में निर्माणधीन मकान की छत गिरने से मलबे के नीचे दबकर हुई दो बच्चों की दर्दनाक मौत के मामले में समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा गठित प्रतिनिधि मण्डल ने रविवार को घटना स्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर  समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने घटना पर दुःख जताते हुए शासन और प्रशासन से की मदद करने की मांग की और समाजवादी पार्टी की तरफ से परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया । इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, राष्ट्रीय प्रवक्ता महेश आर्य, जिला महासचिव सुधीर तोमर, राकेश गौतम एडवोकेट, सुरेन्द्र गौतम, मेंहदी हसन, विनय शर्मा, हुकुम सिंह भारती, राहुल आर्यन,  सतवीर गौतम, महेश कुमार,युनस मेहंदी एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }