BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

विशाल कलश यात्रा के साथ पांच दिनों तक चले धार्मिक आयोजन से माहौल हुआ, चित्रगुप्तमयी


नोएडा एक्सटेंशन में पूरे विधि विधान स्थापित हुई भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति
Vision Live/Greater Noida 
 नोएडा एक्सटेंशन में पांच दिवसीय  भगवान चित्रगुप्त की प्राण प्रतिष्ठा का महा प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन। छोटी मिलक स्तिथ मनोकामना मंदिर मे हजारों की संख्या में कायस्थ परिवार पहुंचे और भगवान चित्रगुप्त की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने। कार्यक्रम में व्रंदावन स्थित  चित्रगुप्त पीठ के महामंडलेश्वर सचिनानंद पशुपति और दादरी विधायक तेज पाल नागर , अनीश कंठ धर्म प्रचार प्रमुख - सनातन हिंदू वाहिनी, नेशनल कायस्थ एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अशोक श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव 'विक्कू', अनुरंजन, शुभ्रांशु पहुंचे और भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद ग्रहण किया।
पूजा अर्चना , नगर फेरी, मूर्ति स्थापना के बाद महा प्रसाद और भंडारे का वितरण हुआ जिसमे लगभग 4000 लोगो के आस पास लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से , अजय लाल श्रीवास्तव, डॉ राजीव वर्मा, कमलाकांत श्रीवास्तव, अजय खरे, श्याम सक्सेना, निधि, संदीप श्रीवास्तव, मनोज, मयंक वर्मा, राकेश श्रीवास्तव, संजयमणि, डॉ दीपक सिन्हा, पंकज श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विशाल कलश यात्रा निकाल कर की गई थी, उपरोक्त जानकारी विशाल श्रीवास्तव ने दी।