BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दिल्ली के रामलीला मैदान में उमड़ा पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच की महारैली में शिक्षक/ कर्मचारियों का जनसैलाब - नरेश कौशिक

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
गौतम बुद पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,रेलवे, विविध केन्द्रीय कर्मचारी और राज्य कर्मचारी संगठनों सहित अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा दिल्ली में महारैली का आयोजन किया गया। पुरानी पेंशन बहाली के लिए यह आन्दोलन रामलीला मैदान में हुआ। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/ प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने NJCA के मंच पर "हमें नई और तुम्हें पुरानी, नहीं चलेगी यह मनमानी" का नारा देकर जनप्रतिनिधियों को झकझोरने का कार्य किया। उन्होंने संघर्ष के बल पर पुरानी पेंशन बहाल कराने का संकल्प लिया। गौतम बुद्ध नगर से सैकड़ों शिक्षक प्रांतीय ऑडिटर जिलामंत्री नरेश कौशिक के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचे और O.P.S की मांग में सम्मिलित हुए। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान पुरानी पेंशन बहाली को सिरे से खारिज कर N.P.S का जो फर्जी गुणगान कर I.P.S से बेहतर बताया गया। इस प्रदर्शन से यूपी सरकार की हठधर्मिता को आईना दिखना चाहिए। जहां बुढ़ापे में कर्मचारी कुछ करने की स्थिति में नहीं होंगे, तब उनके मुंह का निवाला छीनने वाली यह सरकार संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को दर्शा रही है। लेकिन देश के कोने - कोने से जिस तरह शिक्षकों और कर्मचारियों की संख्या रामलीला मैदान में पहुंची है। उसने सरकार को दर्पण दिखाने का काम किया है। लाखों कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि O.P.S बहाली के लिए कमर कस ली गई है। संघर्ष को और भी बढ़ाने की जरूरत पड़ी, तो पीछे नहीं हटा जाएगा। जिला अध्यक्ष विनोद नागर ने संवेदनाओं का परित्याग कर चुकी केन्द्र और राज्य की सरकार को लोक कल्याण की परिकल्पना पर कार्य करने के लिए यह आन्दोलन चल रहा है। सेवानिवृत्ति के पश्चात सम्मान पूर्ण जीवन यापन के आधार O.P.S बहाली तक यह आन्दोलन रुकने वाला नहीं है। महारैली में बिसरख के ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र भाटी, दादरी के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव शर्मा, दनकौर के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील भाटी तथा जेवर के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यपाल सिंह भाटी सहित चारों ब्लॉको के अध्यक्षो ने सैकड़ों शिक्षको के साथ रामलीला मैदान में प्रतिभाग कर आन्दोलन को सफल बनाया। संजीव शर्मा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, नीरज चौवे महिला उपाध्यक्ष, मुकेश वत्स जिला उपाध्यक्ष, परवेज आलम, पार्वती,अलका, बृजेश कुमार ब्लॉक मंत्री जेवर, दोरेन्दर राणा ब्लॉक मंत्री दादरी, सुधीर कुमार, संजय मौर्य, कविता शर्मा, महेश वशिष्ठ,पायल चौहान, मीनाक्षी,शिक्षक सम्मिलित हुए।