BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दिव्य विषेश्वर महादेव बिसरख धाम (रावण जन्म स्थली ) में शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक


Vision Live/Greater Noida 

दिव्य विषेश्वर महादेव  बिसरख धाम (रावण जन्म स्थली ) में हज़ारों शिव भक्तों ने भोले नाथ का जलाभिषेक किया। सावन मास की त्रयोदशी में हरिद्वार से कांवड यात्रा कर गंगा जल लेकर लौटें सैकड़ों कांवड़ियों ने दिव्य विषेश्वर महादेव बिसरख धाम में हर हर महादेव के जय घोष के साथ प्रारम्भ किया जलाभिषेक।श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर आचार्य अशोकानंद जी महाराज योगीराज ( सूर्यवंशी अखाड़ा ) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिन्दू रक्षा सेना ने इस अवसर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ रुद्राभिषेक किया। सभी भक्तों ने भोले बाबा का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण किया।  इस पावन अवसर पर समस्त भक्तगण व  ग्रामवासी रामवीर शर्मा,गोपाल शर्मा, संदीप शर्मा,कृष्ण भारद्वाज , अखिलेश शास्त्री देव शर्मा, तनुज शर्मा , उदयवीर भाटी,नरेंद्र भाटी पूरन सिंह एवम् श्रीमती गुड्डी आर्य श्रीमती बबीता शर्मा श्रीमती मीना शर्मा श्रीमती उमा शर्मा श्रीमती क्षमा शर्मा,एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।