BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

जेवर विधानसभा के पूर्व कांग्रेश प्रत्याशी मनोज चौधरी ने प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए


विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
गौतमबुद्धनगर के पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष व जेवर विधानसभा के पूर्व कांग्रेश प्रत्याशी मनोज चौधरी ने प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री  जवाहरलाल नेहरु जी  ने ऐसे समय में सत्ता सम्भाली जब देश में सुई भी नही बनती थी। यहां तक की लोगो पर तन ढकने के लिये कपड़े नही थे और खाने के लिये अनाज देश में नही होता था। उन्होंने बहुत ही कम समय में जनता को जीने के लिये आवश्यक बेसिक सुविधाएँ उपलब्ध करायी और देश को दुनिया की अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया। स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के योद्धा,दूरदर्शी सोच वाले,विज़नरी जन नेता,जिनकी बनायी नींव पर आधुनिक ताकतवर भारत खड़ा है। आज नेहरू जी की पुण्य तिथि पर उन्हे शत शत नमन .....