BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

केएल गुप्ता ने कैसे जी.एन.आई.ओ.टी. समूह को खड़ा किया ?

जी.एन.आई.ओ.टी.  समूह का 23 वां संस्थापक दिवस 
सप्ताह मनाया गया 
विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
जी.एन.आई.ओ.टी संस्थान में संस्थापक दिवस का आयोजन दिनाँक 18 फरवरी 2023 को किया गया। यह आयोजन हर वर्ष की तरह संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय  कृष्ण लाल गुप्ता की जन्मतिथि पर आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन डॉ. राजेश गुप्ता , वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता,  जे. एस. रावल  (मैनेजमेंट सदस्य),  स्वदेश सिंह (सीईओ, जिम्स इंस्टीट्यूट) के साथ-साथ सभी संस्थानों के निदेशकों द्वारा मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलित करते हुए किया।
इस अवसर पर डॉ. राजेश गुप्ता  ने अपने संबोधन में  स्वर्गीय श्री कृष्ण लाल गुप्ता  की जन्म जयंती पर सभी को बधाई देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा शुरू किये गए शिक्षण संस्थानों एवं उनकी दूरदर्शिता को न केवल सराहा बल्कि उनको समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। डॉ. राजेश गुप्ता ने अपने पूज्य स्वर्गीय पिता को याद करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता अर्पित की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जी.एन.आई.ओ.टी ग्रुप से जुड़े हर एक व्यक्ति के योगदान को सराहा तथा उनके उज्जवल भविष्य काँमना करते हुए सभी अतिथियों का हृदय से धन्यवाद किया। जीएनआईओटी संस्थान में फाउंडर्स सप्ताह मनाया गया इसके अंतर्गत संस्थान की श्री राम सेंट्रल लाइब्रेरी का पुनः आधुनिकीकरण किया गया जिसका उद्घाटन संस्थान के चेयरमैन राजेश गुप्ता  ने संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय श्री कृष्ण लाल गुप्ता की छायाप्रति एवं महान लाइब्रेरियन डॉक्टर रंगनाथन की छायाप्रति का अनावरण करते हुए किया। सेंट्रल लाइब्रेरी के हेड लाइब्रेरियन, डॉ. एस. डी. नौटियाल ने उपस्थित संस्थान के चेयरमैन डॉ. राजेश गुप्ता , वाइस चेयरमैन  गौरव गुप्ता ,  स्वदेश सिंह (सीईओ, जिम्स इंस्टीट्यूट), निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता, डॉ. सविता मोहन (प्रिंसिपल, जी.आई.पी.एस. इंस्टिट्यूट) सभी अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों को विस्तार से जानकारी दी जी.एन.आई.ओ.टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट, एम.बी.ए. इंस्टिट्यूट, इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज और इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल” के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी शानदार प्रस्तुति दी।. इस अवसर पर संस्थान द्वारा लगभग 200 से अधिक शिक्षकों, विद्यार्थियों, एवं कर्मचारियों के विभिन्न क्षेत्रों में किये गए श्रेष्ठ योगदान को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को एकेडेमिक्स, अनुसन्धान, सामाजिक, सांस्कृतिक, अनुशाशन, फोटोग्राफी, खेल व अन्य क्षेत्रों में उनके उत्तम प्रदर्शन को सम्मानित किया गया।