BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारत जोड़ो यात्रा में गौतमबुद्धनगर के कांग्रेसी भी भारी तादाद में पहुंचे


कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व जेवर विधानसभा प्रत्याशी मनोज चौधरी और पूर्व जिला महासचिव विक्रम नगर भारी कार्यकर्ताओं की तादाद में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए और लोनी से लेकर बागपत तक पैदल मार्च किया
मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में गौतमबुद्धनगर के कांग्रेसी भी भारी तादाद में पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व जेवर विधानसभा प्रत्याशी मनोज चौधरी और पूर्व जिला महासचिव विक्रम नगर भारी कार्यकर्ताओं की तादाद में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए और लोनी से लेकर बागपत तक पैदल मार्च किया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज चौधरी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में कदमताल करते हुए नजर आए। भारत जोड़ो यात्रा में जनसैलाब देखते ही बन रहा था। पूर्व जेवर विधानसभा प्रत्याशी मनोज चौधरी ने बताया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कि यह भारत जोड़ो यात्रा भाजपा के लिए आखिरी आखिरी कील साबित होगी। वर्ष 20 24 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा का केंद्र से पूरी तरह से सफाया कर देगी। उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है।
 गरीब और मजदूर तबका महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है , पर केंद्र की भाजपा सरकार गूंगी बहरी साबित हो रही है। पूर्व कांग्रेस जिला महासचिव विक्रम नागर ने बताया कि कांग्रेस की भरत जोड़ो यात्रा मे भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। यह जनसैलाब नफरत को तोड़कर भारत की राजनीति में एक नया परिवर्तन लाने वाला है। इस बार कांग्रेस भाजपा का जड़ से सफाया कर देगी। भाजपा सरकार सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों का भला करने में ही लगी हुई है जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है।