BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

दीक्षा पब्लिक स्कूल सूरजपुर में गणतंत्र समारोह धूमधाम से मनाया गया

विजन लाइव/ सूरजपुर 
दीक्षा पब्लिक स्कूल सूरजपुर में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम ध्वजारोहण का कार्यक्रम स्कूल चेयरमैन पंडित शिव कुमार आर्य, प्रबंधक अनीता आर्य और पंडित धर्मवीर शर्मा, अजीत मुद्गल, प्रधानाचार्य श्याम प्रताप सिंह, पंडित कर्मवीर आर्य द्वारा संपन्न हुआ।  तत्पश्चात स्कूल प्रबंधक अनीता आर्य ने अपने संबोधन में कहा  कि गणतंत्र दिवस हमारे देश का सबसे बड़ा महा पर्व है और यह आजादी हमें बहुत मुश्किल से अनेक बलिदानियों की शहादत के बाद मिली है।  26 जनवरी 1950 से पहले हमारे देश में अपने देश का कानून नहीं चलता था, अब हमारे देश में गणतंत्र है , संविधान है। संविधान के हिसाब से ही नियम और कानून चलते हैं। देश संविधान से चलता है , स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए और इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  लख्मीचंद आर्य  रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित महेंद्र कुमार आर्य, पंडित मूलचंद शर्मा, जयदेव शर्मा, सतपाल शर्मा, भूदेव शर्मा, सुखवीर शर्मा, रमेश शर्मा, डॉ अजीत,  सुनील सोनिक, लक्ष्मण सिंघल, वेद प्रकाश शर्मा, डॉक्टर ओम प्रकाश शर्मा, विनोद शर्मा, जयपाल शर्मा, सुभाष शर्मा और के.डी सिंह ने अपने अपने संबोधन में बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में बताया। स्कूल प्रबंधन ने बहुत अच्छी व्यवस्था एवं सुचारू रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया और इस अवसर पर सभी  अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने बच्चों को सही तरीके से मार्गदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।