BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

राष्ट्रीय लोक दल का किसान संदेश अभियान---- राष्ट्रीय लोक दल महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी प्रियंका अत्री एडवोकेट ने उत्तर प्रदेश सरकार को लिखा पत्र

 


राष्ट्रीय लोक दल का किसान संदेश अभियान---- राष्ट्रीय लोक दल महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी प्रियंका अत्री एडवोकेट ने उत्तर प्रदेश सरकार को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश सरकार के किसानों के प्रति उदासीन रवैये को बदलने के लिए राष्ट्रीय लोक दल द्वारा किसान संदेश अभियान की शुरुआत

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश सरकार के किसानों के प्रति उदासीन रवैये को बदलने के लिए राष्ट्रीय लोक दल द्वारा किसान संदेश अभियान की शुरुआत की गई है। किसान संदेश अभियान का मकसद समस्त उत्तर प्रदेश से गन्ना किसानों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को एक लाख पत्र लिखा जाना है। गौतमबुद्धनगर से किसान संदेश अभियान में राष्ट्रीय लोक दल महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी प्रियंका अत्री एडवोकेट ने भी इस तरह का पत्र उत्तर प्रदेश सरकार को लिखा है। राष्ट्रीय लोक दल महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी प्रियंका अत्री एडवोकेट ने ’’विजन लाइव’’ डिजिटल मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जयंत चौधरी के निर्देश पर श्री मंजीत सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश द्वारा किसान संदेश अभियान की शुरुआत की गई है, जिसका मकसद समस्त उत्तर प्रदेश से गन्ना किसानों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को एक लाख पत्र लिखा जाना है। उन्होंने यह भी बताया कि माननीय जयंत चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक दल विभिन्न मंचों के माध्यम से सरकार से निवेदन करते आए हैं कि गन्ने का लाभकारी मूल्य जल्द से जल्द घोषित करें, पिछले वर्ष सरकार ने 26 सितंबर को ही गन्ने का मूल्य घोषित कर दिया था और यह वर्ष बीतने को आया है।


सरकार ने अभी तक भी गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित नहीं किया है। उत्तर प्रदेश सरकार के किसानों के प्रति उदासीन रवैये को बदलने के लिए माननीय जयंत चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक दल के निर्देश पर श्री मंजीत सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षए उत्तर प्रदेश द्वारा किसान संदेश अभियान की शुरुआत की गई है, जिसका मकसद समस्त उत्तर प्रदेश से गन्ना किसानों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को एक लाख पत्र लिखवाने हैं, जिसमें मांग है कि गन्ने का मूल्य जल्द से जल्द घोषित किया जाए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश के समस्त प्रदेश संगठन, क्षेत्रीय संगठन, मंडल संगठन, जिला संगठन और सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि  दिए गए लेटर के प्रारूप को प्रिंट करा कर अपने अपने क्षेत्र के किसानों से भरवाए और मुख्यमंत्री कार्यालय उत्तर प्रदेश को प्रेषित करें/कराएं।