BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपाइयों ने किया प्रचार

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई मैनपुरी सीट पर हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी गौतमबुद्धनगर इकाई के कार्यकर्ताओ ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान के नेतृत्व में मैनपुरी लोकसभा पहुंचकर पार्टी की प्रत्याशी डिम्पल यादव के लिए  जनसम्पर्क कर समर्थन जुटाया। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि झूठे वायदा कर जनता को धोखा दे सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा सरकार बनाने के बाद हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। भाजपा की तानशाही से आज जनता बुरी तरह से त्रस्त है।  दिनों दिन बढ़ती महँगाई और बेरोजगारी की मार से आम आदमी का दम निकला हुआ है। सरकार को जनता की परवाह नहीं है और फर्जी उपलब्धि गिनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा निजीकरण को बढ़ावा देकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी की जनता इस उपचुनाव रिकॉर्ड मतों से सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव को जिताने जा रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से कृशांत भाटी,  शैलेन्द्र भाटी, कुलदीप भाटी, अनूप तिवारी, रविंदर  सिंह, नसीम खान, सौरव यादव आदि मौजूद रहे।