BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

नगर निकाय-2022: अध्यक्ष पद आरक्षण सूची:----- रात तक जारी हो सकती है, आरक्षण सूची

विजन लाइव/ लखनऊ
उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव 2022 के लिए अध्यक्ष पदों के आरक्षण की सूची देर रात तक जारी हो सकती है। हालांकि आज शनिवार को दोपहर 3:00 नगर विकास मंत्री एके शर्मा के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अध्यक्ष पदों की आरक्षण सूची जारी की जानी थी किंतु अपरिहार्य कारणों से ऐसा नहीं हो सका है। अब सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि देर रात तक आरक्षण सूची जारी की जा सकती है।
यदि गौतम बुद्ध नगर के नगर निकाय परिदृश्य पर गौर करें तो सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि दादरी, दनकौर, बिलासपुर और रबूपुरा में से कोई एक निकाय अनुसूचित जाति जनजाति के लिए आरक्षित हो सकती है। साथ ही पिछड़ा वर्ग के लिए भी एक निकाय का आरक्षित होना तय है। दादरी, दनकौर और रबूपुरा पहले भी अनारक्षित यानी सामान्य वर्ग के लिए रही है। अब इनमें से एक निकाय का अनुसूचित जाति जनजाति के लिए आरक्षित होना तय माना जा रहा है। जिले के दादरी , दनकौर रबूपुरा,  जेवर और जहांगीरपुर नगर निकायों में अध्यक्ष पदों के चुनाव की तैयारी में लगे हुए लोगों के दिलों की धड़कन  तेज हो गई हैं आरक्षण सूची जारी किए जाने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।